Bigg Boss 17: सलमान खान के शो की पहली झलक आई सामने, वीडियो देख फैंस के बीच मची खलबली

Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी फिल्मों को लेकर, अपने रियालिटी शोज को लेकर और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हमेशा ही बने रहते हैं। इस वक्त सलमान खान अपने बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर खबरों में हैं। शो जल्द ही शुरु होने वाला है। इसी बीच शो के सेट से पहला वीडियो वायरल हो गया है जिसको देख कर फैंस अलग तरह की खुशी जता रहे हैं।
बिग बॉस 17 के सेट से पहला वीडियो वायरल-
इस समय कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार खबरों में बना हुआ है। शो को लेकर कई तरह की चीजें सामने आ रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस शो के सेट का पहला वीडियो वायरल हो गया है। सलमान खान का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' का नया सीजन 15 अक्टूबर से ऑनएयर होने वाला है।
इस वायरल वीडियो में नए घर के अंदर की झलक देखने को मिल रही है, जहां घर का सेट तैयार किया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार बिग बॉस का घर बेहद आलीशान और शानदार होने वाला है।
गौरतलब है कि इस शो का हर साल घर का थीम बदलता रहता है और इसकी जानकारी अक्सर ही सलमान खान अपने दर्शकों को अपने फैंस को दे देते हैं। इस बार शो को लेकर जिस तरह के प्रोमो सामने आए हैं उनको देखकर लग रहा है कि शो काफी मजेदार होने वाला है।
सलमान के शो में जाएंगे कई सितारे-
सलमान खान के इस रियलिटी शो में हर बार कई सारे जाने माने सितारें भाग लेते हैं। खबरें हैं कि इस सीजन में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन शो में हिस्सा ले लेने वाले हैं। इनके अलावा मुनव्वर फारुख, शीजान कान, अरमान मलिक, ईशा मालवीय और मिस्टर फैजू के आने की भी खबरें हैं। हांलाकि, अभी तक शो में आने वाले सदस्यों की कोई भी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस के बीच शो को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications