..................... Bigg bigg ott 3: payal malik cried can not tolerate trolling, after armaan malik slap vishal pandey - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS OTT 3: ट्रोलिंग को सहन नहीं कर पा रही हैं पायल मलिक, फूट-फूटकर रोईं बोलीं- 'अब हम मर जाएं क्या'

Bigg bigg ott 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। वैसे तो हमेशा ही बिग बॉस के घर में बहस और हंगामा देखने को मिलता है, लेकिन हाल में आए वीकेंड में देखा गया कि अरमान मलिक की पहली पत्नी आकर शिवानी कुमारी और विशाल पांडे पर अपनी भड़ास निकाली हैं। जहां वह शिवानी कुमारी को लेकर कई बातें कर रही थीं वहीं शो में जाने के बाद उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने शिवानी के लिए 'खाना डाल दे' वाली बात कही थी।

पायल मलिक हुईं बुरी ट्रोल
इतना ही काफी नहीं था इसके बाद पायल मलिक ने विशाल पांडे पर नाराजगी दिखाई। उन्होंने विशाल के लिए कहा था कि उन्होंने गलत तरह से बोला था कि कृतिका अच्छी दिखती हैं मुझे... विशाल इसके बाद को सुनकर रोने लगे। यह सुनते ही अरमान मलिक का गुस्सा सातवें असमान पर चला गया और उन्होंने विशाल पांडे के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां विशाल बस इतना कहते सुनाई दे रहे हैं कि भाभी अच्छी दिखती है। जिसके बाद से अब सोशल मीडिया पर हंगामा मचने लगा है। लोग पायल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

आप मुझे हेट दे रहे हो...
पायल ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया है। जहां वह बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि मुझे लगता है कि उसने गोलू को लिए गलत बोला था। इसीलिए मैंने वहां जाकर बोल दिया। मैंने शिवानी से जाकर यह पूछा कि हमने तेरी बेइज्जती कब की ? सिर्फ इतना बता दे। क्या गलत था ? आप लोग मुझे इतना हेट दे रहे हो। मुझे समझ नहीं आ रहा है। क्या अपनी फैमिली के लिए स्टैंड लेना गलत है। इसके बाद वह कहती हैं कि अब हम क्या करें हम मर जाएं क्या। बता दें कि पायल मलिक का लेटेस्ट व्लॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो के बाद भी कमेंट में पायल को यूजर्स ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X