फिलहाल बिग बॉस का समय नहीं बदलेगा

मंत्रालय ने 'बिग बॉस' प्रसारित कर रहे चैनल 'कलर्स' और 'राखी का इंसाफ़' का प्रसारण कर रहे चैनल 'इमेजिन टीवी' को कहा था कि वो इनका प्रसारण समय भारतीय समयानुसार रात 11 से सुबह पांच बजे के बीच ही रखें.ये भी कहा गया था कि समाचार चैनल इन दोनों शो के अंश रात 11 से सुबह पांच बजे के बीच ही दिखा सकते हैं.
इसके अलावा 'कलर्स' और 'इमेजिन टीवी' को शो की शुरुआत में 'सिर्फ़ वयस्कों के लिए' की सूचना भी चलानी होगी.'बिग बॉस' और 'राखी का इंसाफ़' किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहा है.राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इन दोनों शो में दिखाई जाने वाली सामग्री पर कड़ी आपत्ति जताई थी.राखी का इंसाफ़ को लेकर जब बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब शो पर आए एक व्यक्ति ने बाद में आत्महत्या कर ली. इस व्यक्ति के परिवार वालों का आरोप है कि टीवी शो पर उनके साथ जो व्यवहार हुआ उसके बाद ही लक्ष्मण ने ख़ुदकुशी की.वहीं बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय मॉडल पामेला एंडरसन बिग बॉस के घर में हैं.


Click it and Unblock the Notifications