सलमान के 'बिग बॉस' की तो 'विश्वास' ने ऐसी-तैसी कर दी

एक बार फिर से कलर्स के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस की चर्चा गर्म हो गयी है क्योंकि यह शो इस बार जल्दी यानी की 15 सितंबर से टीवी पर प्रसारित होने वाला है। हर बार कि तरह इस बार के सीजन में भी आपको बतौर होस्ट सलमान खान ही दिखायी देंगे लेकिन डबल रोल में। सलमान का एक रूप स्वर्ग का 'वाओ' बतायेगा तो वहीं सलमान का दूसरा रूप नरक का 'आऊ' बतायेगा।

Exclusive: मुहब्‍बत से देश प्रेम तक युवाओं में ऊर्जा भरते कुमार विश्‍वास

खैर सलमान खान शो में क्या करने वाले हैं इस बारे में तो पता 15 सितंबर से चल जायेगा लेकिन इस बार शो के प्रतिभागी कौन-कौन होंगे उस पर कयास पर कयास लगाये जा रहे हैं। श्रीसंत से लेकर अमर सिंह को लोगों ने शो का प्रतिभागी बना दिया है लेकिन एक नाम ऐसा है जो हर बार सीजन से पहले सुर्खियों में रहता है और वह है युवाओं के चहेते कवि 'डॉक्टर कुमार विश्वास' का।

Big No to Salman Khan 's Big Boss said Dr Kumar Vishwas on Facebook.

जिनके शो में आने की अटकलें लगातार हर सीजन में लगायी जाती है लेकिन इस बार श्रृंगार रस की कविता लिखने में माहिर कवि कुमार विश्वास ने आक्रामक रूप से इस बात का विरोध जताते हुए कहा है कि वह कभी भी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि Big NO again... Thanks for making my mind clearly against it... Will see you people on Small Screen soon, BUT on a better concept show... in a better format... for a better purpose... on a better occasion!!!

अगर गौर से देखें तो कवि विश्वास ने एक तरह से शो के स्तर पर ही उंगली उठा दी है और सलमान खान के शो की अपने शब्दों में ऐसी-तैसी कर दी है। बावजूद इसके यह शो सातवीं बार कलर्स पर आने वाला है जिसके लिए विज्ञापनों की लाइन लग गयी है। जो यह साबित करने के लिए काफी है कि शो की सामग्री चाहे जैसी भी हो, अगर वह जनता पसंद करती है, तो हमेशा परोसी जायेगी।

खैर कवि विश्वास ने तो शो को 'नो' कह दिया है देखते हैं उन लोगों को जो कि शो का हिस्सा बनकर लाखों जितने का जज्बा रखते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X