बिग बॉस 7 से मॉडल-अभिनेत्री एली आउट
कलर्स से सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में आज रात मॉडल-अभिनेत्री एली आउट हो जायेंगी। एली में कैटरीना कैफ को देखने वाले सलमान खान जब एली के आउट होने का ऐलान करेंगे तो वह थोड़ा भावुक हो जायेंगे। एली के साथ तनीषा, सोफिया और ऐजाज के नाम भी बाहर होने वालों की लिस्ट में होगा लेकिन एली को जनता के सबसे कम वोट मिलेंगे जिसके चलते वह आज रात शो से बाहर हो जायेंगी।
एली के लिए बिग बॉस उनके करियर के लिए भी काफी अच्छा रहा क्योंकि इस शो के चलते ही उनकी फिल्म 'मिंकी वाइरस' को भी प्रमोशन मिला जिसमें वह लीड हिरोईन थीं वरना इस शो के पहले फिल्म को केवल फिल्म के हीरो मनीष पॉल की ही कहकर प्रचारित किया जा रहा था।
एली का बिग 'बॉस हाउस' का सफर संतोष जनक रहा है, उनकी शो के अंदर एंडी से काफी अच्छी दोस्ती देखी गयी। उनके लुभावने चेहरे और मोहक हंसी के बदौलत ही एली ने बिग बॉस हाउस में एक लंबा वक्त बिताया।
एली शो से बाहर निकलने के बाद शो के अंदर के बहुत सारे राज सलमान खान और दर्शकों के सामने उजागर करेंगी। क्या है वो राज और एली की नजर में कौन जीत सकता है इस साल के 'बिग बॉस' का खिताब इसको जानने के लिए आज रात देखना ना भूलें कलर्स पर रात नौ बजे सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 7-साथ।


Click it and Unblock the Notifications
