..................... Big Jump of simba Nagpal, after Bigg Boss 15 will now be seen in this short film! सिम्बा नागपाल की एक और छलांग, बिग बॉस15 के बाद अब इस शॉर्ट फिल्म में आएंगे नजर! - Hindi Filmibeat

सिम्बा नागपाल की एक और छलांग, बिग बॉस15 के बाद अब इस शॉर्ट फिल्म में आएंगे नजर!

By Filmibeat Desk

टेलीविज़न की दुनिया का एक उभरता हुआ सितारा जिसकी शानदार फैन फॉलोविंग है। हम बात कर रहे हैं सिम्बा नागपाल, जिनकी चर्चा हर तरफ हैं। करियर की शुरुआत में अब सिम्बा लंबी से लंबी छलांग ले रहे हैं और अब बहुत ही जल्द सिम्बा नजर आने वाले हैं मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनी शॉर्ट फ़िल्म 'स्मार्टर मेड' में। बिग बॉस 15 में एकदम शांत रहकर और बड़े ही प्यार और खूबसूरती से,

अपने उम्दा खेल से लाखों दिलो की चाहत बन चुके सिम्बा नागपाल, शार्ट फ़िल्म स्मार्टर मेड में एक माचो मैन का किरदार निभा रहे हैं। जिनके घर की मेड की खटपट उनका सर दर्द बन जाती हैं लेकिन बाद में उसी मेड की तालमेल से बन जाता हैं सिम्बा का बिगड़ा काम।

simba nagpal, सिंबा नागपाल

आपको बता दे कि सिम्बा नागपाल इसके पहले फिल्म 'भयम' और सीरियल 'शक्ति : आस्तित्व के अहसास ' में अहम रोल कर चुके हैं। इस शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर हैं रोशन गैरी और प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता।

सौम्या श्रीनाथ इसकी राइटर हैं। राम तिवारी द्वारा छायांकन किया गया हैं। संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा संपादन ,कार्यकारी निर्माता हैं पूजा अवधेश सिंह और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं।

इस शार्ट फ़िल्म में सिम्बा के साथ लीड में हैं एक्ट्रेस माही देशपांडे जो एक मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं जिनकी लाखो की फैन फॉलोविंग हैं। इसके अलावा प्रियंका तिवारी क्राइम पेट्रोल शो में लीड करने के अलावा सीरियल लाल इश्क़, बड़े अच्छे लगते हैं के साथ-साथ दो से तीन फिल्मो में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X