OMG..3 SUPER स्टार..BIG FIGHT..शूटिंग रुकी..तमाशा जारी...
टीवी के दो लोकप्रिय शो एक विवाह ऐसा भी और ये हैं मोहब्बतें के सेट पर लीड एक्टरों के बीच लड़ाई हुई। आखिर क्या है पूरा मामला
टीवी की दुनिया में इन दिनों विवादों का बाजार गर्म है। आए दिन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर से जुड़े विवाद की खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। अब खबर मिली है कि ये हैं मोहब्बतें और एक विवाह ऐसा भी के सेट पर जमकर बड़ी लड़ाई हुई है। वो भी लीड एक्टरों के बीच में।
चलिए सबसे पहले बात करते हैं ये हैं मोहब्बतें की। इस शो में हाल ही में छोटी रूही और बड़ी रूही के बीच झगड़ा हुआ है। झगड़ा भी ऐसा कि हर कोई खड़ें होकर तमाशा देखने लगा।

हुआ यूं कि एक सीन के दौरान बड़ी रूही यानी कि अदिति भाटिया ने रुहानिका छोटी रूही यानी कि एक सीन की शूटिंग कर रहे थे। इस बीच रुहानिका के एक्टिंग पर अदिति ने मजाक उड़ा दिया। इसे देखते हुए रुहानिका की मां ने सबके सामने अदिति से लड़ाई करने लगती हैं।
वहीं एक विवाह ऐसा भी के सेट पर लीड किरदार अभिषेक मलिक की लड़ाई क्रिएटिव टीम से हो जाती है। जब क्रिएटिव टीम ने अभिषेक को अपना लुक बदलने के लिए कहा तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।
यह बात एक लड़ाई में बदल गई। जिसके कारण शूटिंग को आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा। इस पर खुद अभिषेक मलिक का कहना है कि क्रिएटिव टीम मुझ पर जबरदस्ती अपने विचार डालने की कोशिश कर रही है। अब मामला शांत हो गया है।
गौरतलब है कि सेट पर दो स्टार के बीच होने वाली लड़ाई टीवी की दुनिया में स्टार वॅार में बदल जाती है। आइए देखते हैं टीवी की दुनिया में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications
