#MAHACLASH 2017: सलमान और अक्षय,बिग क्लैश....एक टिकेगा और दूसरा बिकेगा!

By Prachi Dixit

सलमान खान और अक्षय कुमार की दो बिग फिल्में आखिरकार एक दूसरे के सामने आ ही गई हैं। यह स्टार भले ही अपनी फिल्मों को एक दूसरे के क्लैश से बचाते रहें। लेकिन कहीं ना कहीं इनकी फिल्में क्लैश हो ही जाती हैं।

सलमान खान की ट्यूबलाइट 130 करोड़ की कमाई के बाद भी निराशाजनक रही। वहीं अक्षय कुमार की टॅायलेट एक प्रेम कथा ने 100 करोड़ से अधिक कमाई कर खुद को ब्लाॅकबस्टर में शामिल कर दिया है।

salman khan,akshay kumar

अब यह दोनों फिल्में टीवी पर टीआरपी क्लैश करती हुई नजर आयेंगी। 2 अक्टूबर को इन दोनों स्टार के बीच बड़ा टकराव होगा। टॅायलेट का टेलीकास्ट जी सिनेमा पर दोपहर 12 बजे होगा।

टीवी एक घंटे बाद यानी कि 1 बजे ट्यूबलाइट स्टार गोल्ड के जरिए टीवी पर पहली बार दिखाई देगी। यह दोनों बड़ी फिल्में वीकेंड पर तूफान मचाते हुए नजर आयेंगी।

अगर लोकप्रियता की बात की जाए तो टॅायलेट में अक्षय का कॅामेडी और रोमांस एक सोशल मैसेज के साथ दर्शकों को पसंद आया है।

वहीं ट्यूबलाइट में दंबग खान की कमी सभी को महसूस हुई। मुमकिन है कि अक्षय इस बार सलमान पर भारी पड़ते हुए नजर आए। अब तो टीआरपी रेटिंग ही इस सस्पेंस का राज खोल सकती है। जिसे आने में अभी वक्त है।

बहरहाल,यह वो फिल्में हैं जो कि सुपरफ्लॅाप होने के बाद टीवी पर सुपरहिट साबित हुई हैं..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X