बंद हैं Big Brother के कंटेस्टेंट, कोरोना वायरस की खबर सुन रोकर हुआ बुरा हाल, तस्वीरें वायरल
कोरोना वायरस का खौफ दुनिया में अपने पैर पसार चुका है। दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की गिनती 173,344 हो गई है। मरने वालों की संख्या 7 हजार के पार चली गई है। ये महामारी अभी तक 148 देशों में दस्तक दे चुकी है।
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 150 से अधिक हो गई है। ऐसे में जहां हिंदी सिनेमा में टीवी और फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी गई है। वहीं विदेश का लोकप्रिय शो बिग ब्रदर इससे अनजान है।

बिग ब्रदर के कंटेस्टेंट को कोरोना वायरस के असर की जरा सी भी जानकारी नहीं थी। इस वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव के पहले ही ये शो टेलीकास्ट हो चुका था। सभी कंटेस्टेंट घर के अंदर बंद। लेकिन जब कंटेस्टेंट को लाइव शो में इसकी जानकारी दी गई तो सभी का रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications











