बिग-बॉस 9: Alert! लौट आया बिग-बॉस का डबल-ट्रबल प्रतिभागी
[टेलीविजन] कलर्स का बहुचर्चित ०र बहुविवादित शो बिग-बॉस 9 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में शो में लगने वाला है एक जबरदस्त तड़का। जो ना सिर्फ शो की टीआरपी को नंबर वन पर ले जाएगा बल्कि घर के सदस्यों को देगा डबल-ट्रबल का जबरदस्त शॉक।
जैसा कि शो में फिनाले की दौड़ शुरू हो चुकी हैं, जिसमे प्रिंस नरूला पहले सदस्य हैं जो बिग-बॉस के फिनाले में पहुँच चुके हैं। हालाँकि अभी भी घर में पांच सदस्य बाकी है जो फिनाले की दौड़ में शामिल हैं। जिनमे रॉशेल, कीथ, मंदाना, प्रिया और ऋषभ शामिल हैं।
[PHOTOS: सनी देओल...यमला सलमान...पगला बिग बॉस...दीवाना डांस!]
बाकी बचे पांच सदस्यों को फिनाले की रेस में अव्वल आने के लिए गुजरना होगा इमाम सिद्दकी के अजीबो-गरीब टास्क से। जी हां इमाम सिद्दकी, जोकि सीजन 6 के प्रतिभागी थे, जिन्होंने अपने अजीबो-गरीब व्यवहार से घर वालों का जीना मुहाल कर दिया था।
इमाम सिद्दकी बिग बॉस के घर में पूरे एक हफ्ते के लिए रहेंगें, जहां वह घर के सदस्यों की बर्दाश्त करने के हद की परीक्षा लेगें। और जो इमाम के टास्क का विजेता होगा उसे मिलेगा सीधा फिनाले का टिकट।
["अब शाहरूख सलमान मेरे होंठों पर ही अटक गए तो क्या करूं!"]


Click it and Unblock the Notifications











