मनोज को बाहर निकालने में श्वेता का नहीं सीमा का हाथ

By Jaya Nigam

मनोज तिवारी पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद खुद को संभाल नहीं पा रहे। एक के बाद एक ऐसे खुलासे हो रहे हैं कि उनका आत्म-विश्वास टूटता जा रहा है। मनोज खुद को घर से बाहर निकलने के लिए श्वेता को जिम्मेदार मान रहे थे और अंतिम समय तक वो इसके लिए श्वेता पर ही आरोप लगा रहे थे। लेकिन खुलासा हुआ है कि उन्हे श्वेता ने नहीं बल्कि सीमा ने नॉमिनेट किया था।

मनोज अब सीमा से बेद नाराज हैं। वह कहते हैं कि सीमा ये करेंगी इसका अंदाजा उन्हे बिल्कुल नहीं था। मनोज के मुताबिक सीमा ने घर में उनका खूब ध्यान रखा और वह उनका बेहद आदर करते थे। लेकिन सीमा ने उन्हे सच बताना भी जरूरी नहीं समझा जबकि वह उनके सामने ही बार-बार श्वेता को दोषी ठहराते रहे। अब वह श्वेता के लिए खुद के बर्ताव के प्रति बहुत दुखी हैं। वह उनसे जल्द से जल्द मिलकर माफी मांगना चाहते हैं।

मनोज के मुताबिक बिग बॉस में विनर श्वेता या खली में से किसी एक को होना चाहिए। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही मनोज को पता चला कि उनकी पत्नी का स्लिप डिस्क का ऑपरेशन है इसलिए वह तुरंत उनसे मिलने के लिए गए। आजकल मनोज बिग बॉस से बाहर हुए आंचल कुमार और राहुल भट्ट के साथ अपना खाली समय गुजार रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X