तिवारी के निशाने पर पटेल, की गालियों की बौछार
ऐसा लगता है बिग बॉस का घर, घर नहीं लड़ाई का अखाड़ा है। इसी हफ्ते भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने अश्मित पटेल को जमकर गालियां दीं।
ये गालियां बेहद अश्लील और अपमानजनक थीं। अश्मित के प्रचारक डेल का कहना है कि, "अश्मित के बारे में टिप्पणी न केवल अनुचित और अपमानजनक है बल्कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए की गई है।"
डेल का कहना है कि इस चर्चा के दौरान समीर सोनी, श्वेता तिवारी और खली, शामिल थे और इन सबके बीच तिवारी अश्मित पर कीचड़ उछाल रहे थे। डेल का कहना है कि मनोज ऐसी घटिया बातें करके अश्मित की छवि खराब करने पर तुले हैं। वैसे अश्मित पटेल ने शो के पहले दिन ही स्पष्ट रूप से एमएमएस कांड में अपनी भागीदारी से साफ इंकार किया था।


Click it and Unblock the Notifications
