बिग बॉस : प्रेग्नेंट हैं साक्षी प्रधान?

लेकिन शो के नियम के मुताबिक साक्षी बिग बॉस के घर से बाहर नहीं जा सकती है, सो उन्होंने अपनी परेशानी अन्य प्रतियोगी सारा खान और श्वेता तिवारी से शेयर की। श्वेता ने उन्हें धैर्य रखने को कहा, और साक्षी ने बिग बॉस से गुजारिंश की कि वो घर में एक फीमेल फीजिशियन को भेजने का इंतजाम करें ताकि साक्षी को अपनी मुश्किल से निजात मिल सके। इस शो में बिग बॉस से इजाजत मिलने के बाद साक्षी डॉक्टर के पास टेस्ट करवाने के लिए गईं। बिग बॉस शो के आयोजकों की ओर से डॉक्टर का इंतजाम करवाया गया।
हालांकि बाद में साक्षी के बिहेवियर को देखकर यह साफ़ हो गया कि प्रेगनेंसी टेस्ट के नतीजे निगेटिव ही निकले हैं|अब साक्षी को सच में प्रेग्नेंट होने का डर था या वह मात्र पब्लिसिटी बटोरने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रहीं थीं यह तो साक्षी ही जाने। वैसे कुछ दिनों पहले ही साक्षी एक MMS की वजह से सुर्ख़ियों में आईं थीं जिसमें उन्हें काफी शर्मनाक और आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











