प्यार के रंग में राहुल वैद्य ने दिशा परमार को किया Kiss, गले लगाकर खेली दोनों ने हैप्पी होली
बिग बॅास से इस बार कई नाम जोड़ी बनकर बाहर आए हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम शामिल है दिशा परमार और राहुल वैद्य का भी। राहुल और दिशा के बीच प्यार कितना है इसका एहसास बिग बॅास के दौरान राहुल वैद्य अपने फैंस को दिला चुके हैं। शो से बाहर आने के बाद भी राहुल वैद्य और दिशा परमार हर वक्त खबरों में छाए रहते हैं।
इसकी वजह है दोनों के बीच का रोमांस। राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ होली की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है जहां दोनों की ये रोमांटिक होली फैंस का दिल जीत रही है।

राहलु वैद्य ने अपनी होली सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिनमें वह अपनी गर्लफ्रेंड दिशा के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को किस भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications