SHOCK : बिग बॉस की इस खूबसूरत कंटेस्टेंट को डेट कर रहे हैं स्वामी ओम
हाल ही में लुक बदलने की खबरों के बाद अब स्वामी ओम से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर आई है।
छोटे पर्दे पर अभिनेता न होते हुए भी स्वामी ओम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। बिग बॉस-10 में बतौर कंटेस्टेंट लाए गए स्वामी ओम ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए कि आज शायद ही कोई उन्हें नहीं जानता हो। वहीं वे इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में लुक बदलने की खबरों के बाद अब एक चौंकाने वाली खबर आई है। जिसके मुताबिक स्वामी ओम बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को डेट कर रहे हैं।
एक तरह से देखें तो स्वामी ओम बिग बॉस-10 के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट रहे हैं। वहीं प्रियंका जग्गा को लेकर ये चौंकाने वाली न्यूज सामने आई है। एक लीडिंग वेबसाइट का दावा है कि स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वेबसाइट ने दावा किया है कि स्वामी ओम इन दिनों प्रियंका के ही घर में रहे हैं।

वहीं स्वामी और प्रियंका के डेटिंग की ये खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि हाल ही में प्रियंका और स्वामी ओम ने इस साल साथ में होली सेलिब्रेट की थी। जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











