सोफिया का अरमान पर पुलिस केस पब्लिसिटी स्टंट!

अभी तक कलर्स के सबसे विवादित शो बिग बॉस के अंदर के झगड़े केवल हाउस के अंदर ही देखे जाते थे लेकिन इस शो के सात सीजन में ऐसा पहली बार होगा जब घर का झगड़ा थाने पहुंच गया है। जी हां पिछले हफ्ते शो के बाहर से हुई अभिनेत्री सोफिया हयात ने थाने में शो के प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सोफिया ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि अरमान ने उनसे बिग बॉस हाउस में मारपीट औऱ बदसलूकी की है। सोफिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि अरमान ने उनके साथ घटिया बयानबाजी की है।

सोफिया ने जिस मारपीट का जिक्र किया है उसके बारे में उन्होंने कहा था कि यह शो 4 दिसंबर को प्रसारित किया गया था लेकिन शो को एडिट करके दिखाया गया था। सोफिया ने दावा किया है कि रॉ फुटेज से उनकी बात पूरी तरह से सही साबित हो जायेगी।

फिलहाल तो अरमान शो के अंदर हैं और सोफिया शो से बाहर इसलिए अरमान के खिलाफ जो भी कार्रवाई होगी वह शो से बाहर आने के बाद होगी लेकिन लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह सोफिया का पब्लिसिटी स्टंट हैं।

खैर क्या सच है और क्या झूठ यह तो आने वाला वक्त बता देगा लेकिन सोफिया ने शो से बाहर आने के बाद हैरतअंगेज खुलासे किये हैं।सोफिया ने कहा कि गौहर और कुशाल दोनों अपने रिश्ते को लेकर सीरयस है जबकि तनीषा और अरमान कोहली का रोमांस केवल लोगों को दिखाने के लिए है। तनीषा -अरमान दोनों ही एक-दूसरे का यूज कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोफिया हयात को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। सोफिया की शो के अंदर तनीषा, अरमान और एजाज से जमकर लड़ाई हुई थी,इस महीने के अंत में शो का विनर घोषित किया जायेगा। आने वाले दिनों में शो के अंदर और भी काफी दिलचस्प क्षण आने वाले हैं, जिसे जानने के लिए आप लगातार देखते रहिए कलर्स पर रात नौ बजे सलमान के साथ बिग बॉस सीजन 7-साथ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X