कुछ हट के सिखाता है जब बिग-बास 7 घर आता है

By गुंजन जायसवाल

कलर्स टीवी पर चल रहे रियलटी-शो 'बिग-बास 7 दर्शको को खूब पसंद आ रहा है। दर्शक कंटेस्टेंट के हर बर्ताव को देखते है और सही-गलत का निर्णय करते है। सभी यह जानते है कि सीरियल मे दिख रही सामान्य घटनाओं से असल जिंदगी मे भी लोग कभी न कभी रुबरू होते हैं, लेकिन बहुत कम लोग होते हैं, जो जटिल परिस्थिति मे संयम और विवेक का परिचय देते हैं।

हाल ही मे सीरियल के होस्ट सलमान खान ने जब घरवालों की क्लास लगायी तो बहुत सी अच्छी बातें सामने आयी। जैसे कि झगड़ा करना किसी भी समस्या का हल नहीं है और न ही झगड़े को बरकरार रखने मे किसी की जीत होती है। बलिक झगड़े को खत्म करने मे इंसान बड़ा बनता है।

एक अच्छी बात यह भी है कि कंटेस्टेंटस जैसे अरमान, एंडी, संग्राम एक-दूसरे को अगर अपशब्द कहते हैं या किसी का दिल दुखाते हैं तो उसे जल्द ही एहसास करके माफी मांगने मे पहल करते हैं। यह हमें सिखाता है कि अपनी गलती पर झुकने पर इंसान छोटा नही होता। सिखाने की बात करें तो 'बिग-बास 7 के घर के कर्इ किस्से याद आते हैं, जैसे कि जब अरमान और संग्राम के बीच तू-तू मैं-मैं हो रही थी तब अरमान ने संग्राम को गाली देकर नीचा दिखाने की कोशिश की लेकिन संग्राम ने अपने में संयम बनाये रखते हुऐ झगड़े को ज्यादा भड़कने नहीं दिया। संग्राम के ऐसे बर्ताव ने यही सीख दी है कि विपरीत परिस्थिति मे इंसान को अपनी गरीमा बनाये रखनी चाहिये।

घर की मजबूत कंटेस्टेंट गौहर खान अपनी सूझ-बूझ और समझदारी से दर्शकों का दिल जीत रही है। वो अपने हर टास्क मे अपनी टीम को लेकर चलती है। उनकी ये खूबियां एक अच्छा लीडर बनने को प्रेरित करतीं हैं। एैली एक विदेशी होते हुऐ भी अपने सौम्य व्यवहार और मीठी बोली से लोगो के मन को लुभा रही है। एैंडी भी अपनी चुलबुली हरकतों से लोगो का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इन सब को देखकर यही लगता है कि परिसिथति कैसी भी हो इंसान को अपने अंदर की खूबियां, अपना व्यवहार कभी नहीं बदलना चाहिये। साथ ही हमेशा संयम और विवेक से काम लेना चाहिये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X