..................... Big Boss 7: Armaan Kohli arrested for physically abusing Sofia Hayat - Hindi Filmibeat

सोफिया की शिकायत पर बिग बॉस हाउस से गिरफ्तार हुए अरमान

आखिरकार वो ही हुआ जिसका डर था और जो अब तक किसी भी टीवी शो में नहीं हुआ था। हम बात बिग बॉस की कर रहे हैं, इस शो के प्रतियोगी अरमान कोहली को लोनावला पुलिस ने सोमवार रात बिग बॉस के घर से गिरफ्तार कर लिया। अरमान को आज वडगांव मावल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अरमान की गिरफ्तारी से केवल बिग बॉस के प्रतियोगी ही नहीं दर्शक भी अचंभित हो गये हैं। अरमान कोहली तो फिलहाल पुलिस की गिरफ्तारी में हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी ने उन लोगों के मुंह पर ताले लग गये हैं जो कि सोफिया की शिकायत को हल्के में लेते हुए इसे हयात का पब्लिक स्टंट बता रहे थे।

गौरतलब है कि बिग बॉस हाउस के सबसे तगड़े प्रतियोगी में से एक अरमान कोहली पर पिछले हफ्ते शो के बाहर से हुई अभिनेत्री सोफिया हयात ने थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सोफिया ने पुलिस से अपनी शिकायत में कहा है कि अरमान ने उनसे बिग बॉस हाउस में मारपीट औऱ बदसलूकी की है।

सोफिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि अरमान ने उनके साथ घटिया बयानबाजी भी की है। सोफिया का कहना है कि शो के अंदर दिये गये एक टास्क के दौरान अरमान ने उन्हें झाड़ू से मारा था।

सोफिया ने जिस मारपीट का जिक्र किया है उसके बारे में उन्होंने कहा था कि यह शो 4 दिसंबर को प्रसारित किया गया था लेकिन शो को एडिट करके दिखाया गया था। सोफिया ने दावा किया है कि रॉ फुटेज से उनकी बात पूरी तरह से सही साबित हो जायेगी।

गौरतलब है कि सोफिया हयात को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी। सोफिया की शो के अंदर तनीषा, अरमान और एजाज से जमकर लड़ाई हुई थी,इस महीने के अंत में शो का विनर घोषित किया जायेगा। लेकिन अरमान की गिरफ्तारी ने शो को एक नया मोड़ देते हुए शो के आयोजकों की परेशानी को बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X