राजीव को आया गुस्सा, कहा माताजी अपनी हद में रहिये

बिग बॉस का शो जैसे जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे घर के सदस्यों का आत्मनियंत्रण खत्म होता जा रहा है। शो के दूसरे हफ्ते से ही सदस्यों के बीच झगड़ा और वाद विवाद शुरू हो गया था। खास तौर पर बिग बॉस में आम आदमी को प्रेजेंट कर रहे काशिफ कुरैशी की तो हर दिन किसी न किसी सदस्य से बहस हुई।

Big Boss

काशिफ के जाने के बाद कुछ समय तो घर में शांति बनी रही लेकिन इस बिग बॉस के घर में हर शांति आने वाले फ़ान का संकेत होती है। कुछ यही हुआ इस बार भी।

मंगलवार के एपिसोड में राजीव और गुलाबी गंग की लीडर संपत पाल के बीच बहस हुई। हुआ यूँ की संपत पाल कुछ घरवालों के बीच बैठकर अपने देश में औरतों पर हो रहे अत्याचारों की बात कर रही थीं। उन्होंने कहा की जब तक विदेशों में किसी बात को तवज्जो न दिया जाए तब तक अपने देश में भी उस मसले को गंभीरता से नहीं लिया जाता। राजीव ने बीच में ही कुछ ऐसा बोला की संपत को गुस्सा आ गया और उन्होंने राजीव को कई कुछ सुना दिया जिसपर राजीव ने अपनी नाराजगी उतारते हुए सबके सामने संपत को कहा की "माताजी कृपया अपनी हद में रहिये"।

संपत पाल महिलाओं के लिए लड़ने वाले गुलाबी गैंग की लीडर हैं। उनके ऊपर एक फिल्म भी बनी थी जिसमे माधुरी दिक्सित ने मुख्य किरदार निभाया था। संपत बिग बॉस में इसलिए आई है ताकि वो दुनिया भर की महिलाओं में उनके अधिकारों के प्रति सचेत कर सकें। संपत ने मंगलवार के एपिसोड में एक गाना भी सुनाया जिसे सुनकर सभी सदस्यों को कई अच्छा लगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X