हसीन पूजा मिश्रा के जाल में उलझे स्‍वामी अग्निवेश!

बिग बॉस में सबसे अडि़यल रवैया रखने वाली पूजा मिश्रा ने न जाने 2 दिन में ही स्‍वामी अग्निवेश पर क्‍या जादू चला दिया है कि वे उनके गुणगान करते नहीं थक रहे हैं। बिग बॉस से बाहर निकले स्‍वामी अग्निवेश ने पूजा मिश्रा के बारे में कहा कि मीडिया में उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। जबकि वह तो बहुत मासूम है। स्‍वामी अग्निवेश ने यह भी कहा कि मुझे पूजा मिश्रा का व्‍यक्तित्‍व बहुत पसंद आया।

स्‍वामी अग्निवेश के बिग बॉस में जाने का काफी विरोध हुआ है। इतना ही नहीं जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अबदुल्‍ला ने ट्विटर पर लिखा था कि आखिर तक स्‍वामी अग्निवेश्‍ा खुद को कब तक पूजा मिश्रा के हुस्‍न से बचा पाएंगे। इसके बारे में जब स्‍वामी अग्निवेश से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि पूजा की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है वह इस तरह की लड़की नहीं है। उन्‍होंने कहा कि 2 दिन में वहां रहा और पूजा मिश्रा ने बाकी लोगों की तरह मेरी बातों को बहत ध्‍यान से सुना और उन पर विचार भी किया।

बिग बॉस के घर से बाहर निकले स्‍वामी अग्निवेश बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने इससे पहले अन्‍ना हजारे से माफी मांगने की बात कही थी। अब वे पूजा मिश्रा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अब समझ नहीं आ रहा है कि वे पूजा मिश्रा से अचानक इतना प्रभावित क्‍यों हो गए हैं। वैसे बिग बॉस में उनकी एंट्री से पहले ही पूजा मिश्रा को उनकी मेनका बताया जा रहा था। कहीं ऐसा तो नहीं है कि जैसे मेनका ने विश्‍वामित्र की तपस्‍या भंग कर दी थी वैसे ही कहीं पूजा मिश्रा ने स्‍वामी अग्निवेश को अपने हुस्‍न के जाल में फंसा लिया हो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X