क्या महक चहल बनेंगी बिग बॉस की विनर

महक चहल का नाम आते ही मीडिया में इस तरह की गॉसिप्स आने लगी है कि महक बिग बॉस की विनर बन सकती हैं। वैसे भी महक को लेकर पहले से ही यह बात उठ रही है कि वो सलमान खान की फेवरेट हैं और सलमान की वजह से वो बिग बॉस के घर में आईं है।
इस घर से बाहर हो चुके शक्ति कपूर और पूजा बेदी ने भी महक के लिए यही बात कही है कि सलमान महक का फेवर करते हैं। इन बातों का खंडन करते हुए महक ने कहा कि अगर वो सलमान की फेवरेट होती तो सलमान उन्हें उनकी हर फिल्म में जरूर लेते, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











