आसिफ किसी दरिंदे से कम नहीं : वीणा मलिक

पढ़े : बिग बॉस से पाकिस्तानियों को भगाओ : शिव सेना, मनसे
वीणा ने रोते हुए शो की साथी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को बताया, ' आसिफ मेरी लोकप्रियता से जलता था, जबकि वह खुद ठीक से बोल तक नहीं पाता। उसके खिलाफ कई केस थे, जिनकी पैरवी के लिए मैंने वकीलों से बात की और सारा खर्चा दिया। आसिफ ने अपनी छवि सुधारने के लिए मीडिया मैनेजर रखा, लेकिन इसका भी कोई लाभ नहीं हुआ।'
वीना ने बताया कि एक वह और आसिफ पाकिस्तान में कहीं साथ थे तो भीड़ उनकी ओर आकर्षित थी, जबकि आसिफ की ओर किसी ने देखा तक नहीं। ऐसी बातों से आसिफ काफी परेशान होता था। मलिक ने कहा कि आसिफ उसके साथ कई बार दरिंदों की तरह मारपीट करता था। मारपीट के निशान आज भी मेरे शरीर पर मौजूद हैं।
कलर्स टीवी बिग बॉस बिग बॉस4 मैच फिक्सिंग रियलिटी शो वीणा मलिक सलमान खान big boss big boss4 colors match fixing reality show salman khan tv veena malik


Click it and Unblock the Notifications