..................... Big Boss 4: Manoj Tiwari denies his intimate relation with Shweta Tiwari | बिग बॉस 4: श्वेता से गुपचुप प्रेम के चलते मनोज तिवारी बर्बाद - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 4: श्वेता से गुपचुप प्रेम के चलते मनोज तिवारी बर्बाद

By Jaya Nigam

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी हाल ही में रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' से बाहर हुए हैं। वह स्वीकार करते हैं कि अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ सम्बंधों के चलते उनकी पत्नी उनकी निष्ठा पर संदेह करती हैं लेकिन मनोज के मुताबिक, श्वेता के साथ उनके संबंध महज व्यवसायिक हैं।

मनोज ने बताया "मेरे वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां है। मेरी पत्नी हमेशा श्वेता के साथ मेरे सम्बंधों को लेकर संदेह में रहती हैं लेकिन 'बिग बॉस' में मुलाकात से पहले तक मैंने श्वेता को इस बारे में नहीं बताया था। मुझे उन्हें यह बताने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि हम मुश्किल से ही कभी मिलते हैं। मैं हमेशा से उन्हें व्यवसायिक तौर पर ही जानता हूं।"

मनोज अभिनेता, गायक और निर्देशक भी हैं। वह पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी व बेटी से अलग रह रहे हैं। वह कहते हैं कि यदि उनके व श्वेता के बीच किसी भी तरह का प्रेम सम्बंध होता तो वह 'बिग बॉस' जैसे शो में छुपा हुआ नहीं रह सकता था। उन्होंने कहा, "'बिग बॉस' के घर में हम 24 घंटे कैमरे के सामने रहते थे। वहां हमेशा अपनी भावनाओं को छुपाए रखना सम्भव नहीं हो सकता। इसलिए यदि हमारे बीच कुछ होता तो वह शो में कभी न कभी सामने आता। श्वेता और मेरे बीच न पहले कुछ था और न अब है।"

श्वेता को 'कसौटी जिंदगी की' धारावाहिक में अभिनय के बाद ख्याति मिली थी। वह अपने पति राजा चौधरी से अलग हो गई हैं और अब बेटी पलक के साथ रहती हैं। मनोज इस बात को अब भी पचा नहीं पा रहे हैं कि 'बिग बॉस' से बाहर जाने के लिए वह और अश्मित पटेल साथ में नामांकित हुए और अश्मित को उनसे ज्यादा वोट मिले।

उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य हुआ कि अश्मित को मुझसे ज्यादा वोट मिले। मैं अब भी इस पर विश्वास नहीं कर सकता लेकिन मुझे लगता है कि अश्मित-वीना मलिक की कहानी के चलते चैनल ने उन्हें अंदर रखने का निर्णय लिया है।" मनोज ने 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' और 'दारोगा बाबू आई लव यू' फिल्मों में अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X