100 दिन रहे घर में बंद..अब कुछ यूं इंज्वॉय कर रहे बिग बॉस कंटेस्टेंट
बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट बिग बॉस खत्म होने के बाद अपनी लाइफ इंज्वॉय कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें
'बिग बॉस-10' जीतने के बाद मनवीर गुर्जर पूरी तरह फिलहाल अपनी जीत को सेलिब्रेट करने के मूड में हैं। मनवीर अपनी जीत का ये जश्न खासतौर पर 'बिग बॉस' की खास फ्रेंड नितिभा कॉल के साथ मना रहे हैं।
यही नहीं, मनवीर और नितिभा के साथ बिग बॉस कंटेस्टेंट लोपामुद्रा राउत, अकांशा शर्मा और लोकेश कुमारी भी एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय कर रहे हैं। जिसके तस्वीरें ये कंटेस्टेंट एक एक कर इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर रहे हैं।
मनवीर गुर्जर और नितिभा शो में एक दूसरे के काफी क्लोज माने जाते थे। बाहर आने के बाद भी इनकी दोस्ती वैसी ही है। हाल ही में नितिभा और मनवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर किए हैं।
यही नहीं मनवीर ने तो अपने इंस्टाग्राम डीपी में भी नितिभा के साथ वाला फोटो लगाया है।आपको बता दें कि बिग बॉस 10 के विजेता एक कॉमनर मनवीर गुर्जर बने और उन्होंने अपनी जीत की शाशि का आधा यानी 20 लाख सलमान खान की फाउंडेशन को डोनेट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











