बच्चन परिवार की 'केबीसी' से दूरी

By Neha Nautiyal

KBC
ऐश्वर्या राय के बाद अभिषेक बच्चन ने भी सोनी टीवी के रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से दूर रहने का फैसला किया है। इस हफ्ते आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्म 'खेलें हम जी जान से' की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ केबीसी की रिकॉर्डिग में शामिल हुए लेकिन फिल्म के अभिनेता अभिषेक ने खुद को इससे दूर रखना ही पसंद किया।

दरअसल शो में शामिल न होने का फैसला अभिषेक का नहीं था, बल्कि अमिताभ के शो का प्रस्तोता होने की वजह से उनके पारिवारिक सदस्यों को इसमें शामिल होने की इजाजत नहीं है।

अमिताभ कहते हैं, "जिस कम्पनी के पास 'केबीसी' के अधिकार हैं उसके नियमों के मुताबिक प्रस्तोता के रिश्तेदार शो में हिस्सा नहीं ले सकते। इस सम्बंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।"

वैसे चैनल के शो के ग्रैंड फिनाले में पूरे बच्चन परिवार को ही मंच पर लाने की योजना थी लेकिन इस पर भी नियमों की गाज गिर पड़ी। अब इस फिनाले में धर्मेद्र शामिल होंगे और दर्शक 'शोले' की जोड़ी को फिर साथ देख सकेंगे।

सोनी एंटरटेनमेंट के सीईओ अजित ठाकुर कहते हैं, "हमने शो में बच्चन परिवार को बुलाने के लिए पहले ही बातचीत कर ली थी। वैसे बाद में इससे कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तक कि अभिषेक भी अपनी फिल्म के प्रचार के लिए भी इसमें शामिल नहीं हो सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X