'बिदाई' के रणवीर अब 'चांद छुपा बादल...' में
धारावाहिक "बिदाई" में रागिनी के पति रणवीर की भूमिका से टेलीविजन की दुनिया पर छा जाने वाले किंशुक अब स्टार प्लस के धारावाहिक "चांद छुपा बादल में" में नजर आएंगे।
ज्यादातर लड़कियों के पसंदीदा कलाकार किंशुक इस धारावाहिक में विरेन की भूमिका में हैं. जो की जवाहर व चंचल के बेटे हैं। ''चाँद छुपा बदल में'' में किंशुक ''बिदाई'' से बिल्कुल ही अलग दिखाई दे रहे हैं। बिदाई में जहां वो सीधे-साधे पारिवारिक लड़के की भूमिका में दिखे थे, वहीं चांद छुपा... में वो स्पोर्टस जैकट्स पहने अल्ट्रा मोडर्न लुक में दिखेंगे।
इस भूमिका में किंशुक अपनी प्रशंसको के दिलों को जरुर चुराने में कामयाब होंगे, क्योंकि वो इस शो में हाई स्पीड रेसिंग बाईक भी चला रहे हैं। यह धारावाहिक भी रंजन शाही का ही है, जिन्होंने बिदाई बनाया है।
अपने इस नये लुक के बारें में किंशुक का कहना है कि, ''इस शो में मैं बिल्कुल ही अलग नजर आऊँगा दर्शकों को, रणवीर से बहुत ही अलग है मेरा किरदार, रणवीर बस सूट ही पहनता था जबकि विरेन बाईक भी चलायेगा और अलग ही तरह के कपड़े भी पहनेगा व बांसुरी भी बजाएगा. मैं इसके लिए सच में बांसुरी भी बजाना भी सीख रहा हूँ।"


Click it and Unblock the Notifications











