Bhuvan Bam का वायरल हुआ Deepfake वीडियो, यूट्यूबर ने लिया ये कड़ा एक्शन अब आएगी सबकी नौबत

Bhuvan Bam Controversy: यूट्यूब सनसनी और एक्टर भुवन बाम ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक फर्जी वीडियो के बारे में इंस्ट्रक्ट किया है। वो जिस वीडियो की बात कर रहे हैं कि उसमें भुवन को गलत तरीके से दिखाया गया है कि वह एक खास बुकी के जरिए लोगों से टेनिस में इनवेस्ट करने का रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
भुवन ने इस मुद्दे पर बात करते हुए लोगों से सावधान रहने की रिक्वेस्ट की, "मैं अपने सभी फैंस और फॉलोवर्स को मेरे एक डीपफेक वीडियो के बारे में सावधान करना चाहता हूं जो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है, जो लोगों को एक खास बुकी के जरिये टेनिस में इनवेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है।"
भुवन की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक ऑफिशियल शिकायत दर्ज की, जिसमें फर्जी वीडियो की प्रकाश डाला गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
"मेरी टीम ने पहले ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली है, और वे मामले की जांच कर रहे हैं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस वीडियो के झांसे में न आएं। कृपया सुरक्षित रहें और ऐसा कोई भी इनवेस्ट करने से बचें जिससे परेशानी या वित्तीय नुकसान हो सकता है। सतर्क रहना और इन धोखेबाज़ों के झांसे में न आना बहुत ज़रूरी है।"
भुवन ने अपने करियर की शुरुआत एक समाचार रिपोर्टर का मजाक उड़ाने वाले वीडियो पोस्ट करके की थी, जिसने एक महिला से उसके बेटे की मौत के बारे में इनसेंसिटिव सवाल पूछे थे। उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल 2015 में शुरू किया था।
वह 'ताज़ा खबर' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। हिमांक गौर डायरेक्टेड इस फैंटेसी कॉमेडी थ्रिलर में श्रेया पिलगांवकर, जे. डी. चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब, नित्या माथुर और शिल्पा शुक्ला भी हैं। यह एक सफाई कर्मचारी की कहानी है जो भविष्य की भविष्यवाणी कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











