13 साल बाद भी नहीं मिटा इसका खौफ! जिसे देखकर लोग सो नहीं पाते, टीवी का सबसे डरावना शो YouTube पर हुआ ट्रेंड
Bhoot Aaya horror serial: भारतीय टीवी पर सास-बहू के सीरियल्स हमेशा से छाए रहे हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब दर्शक कुछ अलग और ज्यादा रोमांचक देखना चाहते थे। खासकर 2010 के आसपास लोग रोज के इमोशनल ड्रामों से बोर हो चुके थे और उन्हें ऐसे कंटेंट की तलाश थी जो सच में डर का एहसास करा सके।

इसी समय एक हॉरर शो ने एंट्री की, जिसने दावा किया कि उसकी हर कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है। साल 2013 में जी टीवी पर टेलिकास्ट हुआ 'भूत आया' और ये शो दर्शकों के बीच जल्दी ही चर्चा का विषय बन गया। इस शो ने रात में टीवी देखने के एक्सपीरिएंस को और भी रोमांचक बना दिया।
यह सीरियल पारंपरिक तरीके से नहीं बना था। इसे एंथोलॉजी स्टाइल में पेश किया गया, यानी हर एपिसोड में अलग कहानी, अलग किरदार और नया सस्पेंस देखने को मिलता था। यही वजह थी कि दर्शकों को हर बार कुछ नया और अनदेखा देखने को मिलता था।
क्या थी शो की खासियत?
सच्ची घटनाओं का दावा: शो के मेंकर्स का कहना था कि शो में दिखाई गई घटनाएं देश के विभिन्न हिस्सों में घटी सच्ची कहानियों पर आधारित हैं। इस दावे ने दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी।
डर के साथ इमोशन का तड़का: यह शो सिर्फ डराने तक सीमित नहीं था। हर कहानी में इमोशनल पहलू भी जोड़ा जाता था, जिससे दर्शक किरदारों से एक अलग सा जुड़ाव महसूस करते थे।
लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी: शो में कई जाने-माने टीवी कलाकार नजर आए, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ गई और कहानियां ज्यादा प्रभावशाली लगीं।
अपने टेलिकास्ट के दौरान इस शो ने अपने टाइम स्लॉट में अच्छी टीआरपी हासिल की। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और अचानक आने वाले डरावने सीन दर्शकों की धड़कनें तेज कर देते थे। कई लोग इसे अकेले देखने से डरते थे, फिर भी हर नया एपिसोड देखने के लिए एक्साइटेड रहते थे।


Click it and Unblock the Notifications











