..................... Bholaa Actor Ajay Devgn On Natu Natu Wins Ajay Devgn On Natu Natu Wins Oscar - Hindi Filmibeat

Ajay Devgn On RRR Oscar: ऑस्कर जीतने के पीछे अजय देवगन ने बताया अपना हाथ, कपिल शर्मा शो में पेश की सच्चाई

Ajay Devgn On RRR Oscar

Ajay Devgn On RRR Oscar: फिल्म RRR जब से रिलीज हुई है तब से कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ ही रही है। पहले तो इस फिल्म ने देश और विदेश में कमाई के रिकॉर्ड तोड़े और फिर अब ऑस्कर का खिताब अपने नाम कर इस फिल्म ने देश का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है। हालांकि, ये अवॉर्ड फिल्म के लिए नहीं बल्कि इस फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' के लिए था। लेकिन फैंस तो बस इसी बात से ही खुश हैं कि देश के नाम एक ऑस्कर तो आया। इस गाने में जूनियर NTR और राम चरण नजर आए थे लेकिन अजय देवगन का दावा है कि इस गाने को ऑस्कर उनकी वजह से ही मिला है।

'मेरी वजह से मिला ऑस्कर'
टीवी जगत का कॉमेडी रिएलिटी शो 'कपिल शर्मा शो' में अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे और इसी दौरान उन्होंने बताया कि RRR को ऑस्कर उनकी वजह से ही मिला है। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऐसी बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कपिल शर्मा अजय देवगन को फिल्म RRR के गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर मिलने की बधाई देते हैं और फिर कहते हैं कि आपने कभी सोचा था कि इस फिल्म में मैं होउंगा और उसको ऑस्कर मिलेगा? इस पर अजय देवगन कहते हैं "RRR को ऑस्कर जो मिला है, वो मेरी वजह से मिला है। अगर मैंने उस गाने में नाच दिया होता तो क्या होता।" यह सुनकर सब के सब हैरान रह जाते हैं।

जल्द रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन की फिल्म भोला जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, एक्टर ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ डायरेक्टिंग स्किल भी दिखाया है। फिल्म की मजबूत स्टारकास्ट इस फिल्म को देखने को प्रेरित करती है। बता दें कि 'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है इस फिल्म में अजय देवगन एक हैंचमैन का रोल निभाते नजर आएंगे। जय देवगन के साथ फिल्म में तब्बू, अमाला पॉल और अभिषेक बच्चन मुख्य किरदारों में हैं। यह 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को रिलांयस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॅारियर पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

Read more about: ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X