लाखों की फीस के बाद भी भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी ने BIGG BOSS 15 के लिए किया इंकार, बड़ी वजह!

बिग बॅास 15 ने अपने लांच के साथ ही दर्शकों के दिल में जगह बनानी शुरू कर दी है। इस बार 16 कंटेस्टेंट को शो में शामिल किया गया है। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश जैसे बड़े नामों के बीच एक और नाम है जिसे इस शो का प्रस्ताव दिया गया था।

लेकिन इस भोजपुरी स्टार ने 3 बार शो के लिए इंकार कर दिया। बिग बॅास ओटीटी में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को बुलाया गया था। इस बार भी उनके आने की चर्चा थी जो कि केवल अफवाह निकली। अक्षरा सिंह ना सही लेकिन रानी चटर्जी को बिग बॅास 15 का प्रस्ताव दिया गया था।

Rani chatterjee,

वैसे ये पहली बार नहीं हो रहा है। बल्कि 3 बार रानी चटर्जी को बिग बॅास में आने का प्रस्ताव मिल चुका है। लेकिन बीते दो बार की तरह इस बार भी रानी चटर्जी ने बिग बॅास 15 में आने से इंकार कर दिया। रानी चटर्जी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने बिग बॅास 15 में आने से इंकार कर दिया।

रानी चटर्जी को 3 साल से बुलाया जा रहा है

रानी चटर्जी को 3 साल से बुलाया जा रहा है

रानी चटर्जी ने खुद ये भी बताया है कि उन्हें इससे पहले भी कई बार बिग बॅास का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने शो में आने से इंकार कर दिया है। रानी ने हाल ही में एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि बिग बॅास में मुझे 3 साल से बुलाया जा रहा है। रानी चटर्जी ने आगे कहा कि पिछले साल शो के मेकर्स ने मुझसे इस पर बात की थी और इस बार हमारी और उनकी टीम के बीच चर्चा भी हुई थी। मैं करियर के इस पड़ाव पर आकर बिग बॅास का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।

रानी चटर्जी ने खुद किया बिग बॅास 15 का खुलासा

रानी चटर्जी ने खुद किया बिग बॅास 15 का खुलासा

रानी चटर्जी ने बोला कि जितनी फीस मुझे बिग बॅास के लिए दी जा रही है, उतने पैसे मैं बाहर रहकर भी कमा सकती हूं। रानी चटर्जी ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि मेरे पास बिग बॅास का हिस्सा बनने के लिए कोई बड़ी वजह नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि बिग बॅास लंबा चलने वाला शो है और उनके पास कई प्रोजेक्ट्स का काम पड़े हुए हैं।

रानी चटर्जी ने किया इंकार

रानी चटर्जी ने किया इंकार

रानी चटर्जी ने बोला कि बिग बॅास के लिए इंकार करने की वजह उनके पास यही है और वह हर साल इस शो में आने के लिए इंकार कर देतीहैं। अभी तक बिग बॅास में जो भी भोजपुरी स्टार्स आए हैं उनमें नाम शामिल है- मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव और मोनालिसा। बिग बॅास ओटीटी में अक्षरा सिंह आयीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X