तीन बार इंकार करने के बाद Bigg Boss 13 में होगी भोजपुरी क्वीन 'रानी चटर्जी' की एंट्री !
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि भोजपुरी सिनेमा का हमेशा से बिग बॅास से लगाव रहा है। तभी तो बिग बॅास में कई बार भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरे दिखाई दे चुके हैं। मुमकिन है कि इस साल यानी कि बिग बॅास 13 में भोजपुरी सिनेमा की इस सबसे बड़ी सुपरस्टार की एंट्री हो।
हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा की नंबर 1 स्टार रानी चटर्जी की। रानी चटर्जी को आप भोजपुरी सिनेमा की प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण समझ सकते है। इस स्तर की उनकी लोकप्रियता भोजपुरी सिनेमा है। रानी के नाम कई फिल्मों के टाइटल तक रखे जाते हैं।

रानी को देखने के लिए सिनेमाघर में दर्शकों की लाइन लग जाती है। अब इसी लोकप्रियता को बिग बॅास के घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आपको बता दें कि 1 नहीं बल्कि 3 बार रानी को बिग बॅास में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के लिए संपर्क किया जा चुका है। वह हर बार इसके लिए इंकार कर चुकी हैं। ऐसा मालूम होता है कि इस बार मामला जमने वाला है।
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॅास के मेकर्स रानी से इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं। अगर रानी इस शो का हिस्सा बनती हैं तो उनकी हर एपिसोड की फीस 3 से 4 लाख हो सकती है। रानी एक फिल्म के लिए 10 लाख से अधिक चार्ज करती हैं।
रही बात रानी के फेमस होने की तो उनकी लोकप्रियता का जलवा आप द कपिल शर्मा शो पर देख चुके है। सोशल मीडिया पर भी रानी अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण काफी फैन बटोर रही हैं।
यहां देखिए रानी की ये वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications