BIGG BOSS 12 में होगी इस बोल्ड भोजपुरी सुपरस्टार की एंट्री, VIDEO
बिग बॅास में हर बार किसी ना किसी भोजपुरी स्टार की एंट्री होती रहती है। हालांकि बिग बॅास 11 में ऐसा नहीं हो पाया था। लेकिन अब रवि किशन,दिनेश लाल यादव,मनोज तिवारी और मोनालिसा के बाद एक और भोजपुरी सुपरस्टार इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।
ऐसी खबर है कि भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। अक्षरा ने इंस्टाग्राम में कनफर्म किया है कि उन्हें इस विवादित शो के 12वे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।

इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत के दौरान एक फैन के पूछे जाने पर क्या वह इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस पर अक्षरा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें बिग बॅास 12 के लिए कॅाल आया है। देखते हैं आगे क्या होगा है।
वैसे आपको बता दें कि मोनालिसा की तरह ही अक्षरा भी भोजपुरी फिल्म दुनिया की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। अगर वह शो में आती हैं तो ग्लैमर का तड़का शो में लगना तय है।
मोनालिसा के बाद वह ऐसी दूसरी भोजपुरी एक्ट्रेस होंगी जो बिग बॅास के घर का हिस्सा बनेंगी। इस बार की थीम की बात की जाए तो कई कंटेस्टेंट शो में जोड़ी के तौर पर दिखाई देंगे। बिग बॅास 12 का आगाज 16 सितबंर को हो सकता है।यहां देखिए अक्षरा का धमाकेदार डांस वीडियो
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास की अब तक ग्लैमरस कंटेस्टेंट की एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











