..................... Bhojpuri actress Rani Chatterjee dangerous Diwali celebration video fire cracker blast। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का खतरनाक दिवाली सेलिब्रेशन पटाखा फटा - Hindi Filmibeat

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के साथ दिवाली पर बड़ा हादसा, पटाखा अचानक फटा, खतरनाक VIDEO

खतरों के खिलाड़ी की एक्स कंटेस्टेंट और भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी चटर्जी के लिए दिवाली खतरनाक साबित हुई है। दिवाली में कई बार यह खबर सामने आती है कि पटाखा के कारण हादसा हो गया है। कई दफा पटाखा जलाते वक्त दुर्घटना होने की संभावना रहती है। ऐसा ही कुछ हुआ है रानी चटर्जी के साथ।

जहां पर रानी चटर्जी के साथ दिवाली उत्सव के बीच एक भयंकर हादसा होने वाला था। जिसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और उन्होंने बताया है कि कैसे वह एक बड़े खतरे से खुद को बचा पाई हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने गुरुवार को परिवार के साथ दिवाली मनाई। साथ ही कई लोगों के साथ पटाखा भी जलाया। लेकिन इस बीच पटाखा जलाते समय सावधानी में थोड़ी गिरावट होने के कारण पटाखा उनके पास ही फट गया।

Rani Chatterjee

अच्छा यह हुआ है कि रानी चटर्जी ने खुद को तुरंत इस पटाखा वाली घटना से दूर कर लिया। नहीं तो आज रानी चटर्जी के साथ किसी भी तरह का बड़ा हादसा हो सकता था। रानी चटर्जी ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

रानी चटर्जी का वीडियो

रानी चटर्जी का वीडियो

इस वीडियो में वह अनार जलाते हुए दिख रही हैं। रानी चटर्जी ने जैसे ही अनार में आग लगाने की कोशिश की वैसे ही अचानक से अनार फट गया और चारों तरफ धुआं हो गया। रानी चटर्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि कल यह हुआ। मैं और सैमी तो बच गए। प्लीज बी सेफ दोस्तों। हालांकि रानी चटर्जी को इस घटना में किसी भी तरह की चोट नहीं आयी है। रानी चटर्जी का यह वीडियो फैंस के बीच छाया हुआ है।

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की रानी

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की रानी

आपको बता दें कि रानी चटर्जी के भोजपुरी सिनेमा की रानी हैं। वह एक भोजपुरी फिल्म के लिए लाखों की फीस लेती हैं। यहां तक कि रानी चटर्जी को कई बार सलमान खान के शो बिग बॅास में आने का प्रस्ताव भी मिल चुका है। रानी चटर्जी हर बार बिग बॅास शो का हिस्सा बनने से इंकार कर देती हैं।

बिग बॅास 15 के लिए किया इंकार

बिग बॅास 15 के लिए किया इंकार

रानी चटर्जी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बिग बॅास 15 का भी प्रस्ताव मिला था। रानी चटर्जी ने इस पर कहा था कि जितनी फीस मुझे घर के भीतर रहने की दी जा रही थी, उतनी मैं शो के बाहर रहकर कमा सकती हूं। रानी चटर्जी ने यह भी कहा कि बिग बॅास लंबा शो है। जो कि तीन महीने से अधिक भी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स के काम पड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X