मोनालिसा ने सड़क किनारे किया ऐसा बलखाता डांस कि देखने वाले भी रह गए हैरान, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Bhojpuri Actress Monalisa Dance Video Viral: भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने वाली हसीना मोनालिसा अपनी खास अदाओं और अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। हर कोई मोनालिसा के लुक्स का दीवाना है। जब भी मोनालिसा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ शेयर करती हैं वह आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाता है। एक्ट्रेस की लास्ट पोस्ट में उनकी लाल साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी वाला फोटोशूट सोशल मीडिया पर छा गया था। वहीं हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सड़क किनारे पुराने गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
पुराने डांस पर जमकर डांस करती नजर आईं मोनालिसा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। जींस और शर्ट पहनी वे काफी सिंपल नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही वे होठों पे ऐसी बात में दबा के चली आई गाने के रिमिक्स वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं। सड़क किनारे उनका ये डांस वीडियो खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा के एक्सप्रेशन भी काबिले तारीफ हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा मानना पड़ेगा आपको दिल जीत लेती हैं आप तो वहीं दूसरे ने कहा क्या बात है सुपर डांस।
कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं मोनालिसा
कोलकाता में जन्मी मोनालिसा बंगाली हैं, जिनका नाम अंतरा बिस्वास था, लेकिन इंडस्ट्री में अपना नाम जमाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया था। मोनालिसा जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई थी। बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ ही बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तेलुगु, हिंदी भाषा में फिल्में की हैं। इसके अलावा मोनालिसा टीवी सीरियल और रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











