मोनालिसा ने खुले गार्डन में दिखाईं कातिलाना अदाएं, वीडियो देख फैन्स ने कमेंट में लिख दी ये बात...

Monalisa Dance Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बोल्ड लुक और अपने डांस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि मोनालिसा आए दिनों अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जो उनके फैन्स को बेहद पसंद भी आते हैं। वहीं हाल ही में मोनालिसा ने एक डांस वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वे गार्डन में साड़ी पहनकर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। फैन्स इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
मोनालिसा का डांस वीडियो वायरल
हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा हल्के हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। घुंघराले बाल और डार्क मेकअप में मोनालिसा काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ ही वे आशा भोसले और किशोर कुमार के गाने एक आंख मारु तो पर आंख मारकर डांस करना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो में मोनालिसा के डांस स्टेप्स और उनका अंदाज फैन्स का दिल जीत लेता है। इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखे जा सकते हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
मोनालिसा के डांस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा क्या बात है आपका डांस बहुत ही शानदार है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपको आप सभी का दिल आसानी से जीत लेती हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। इंडस्ट्री में अपना नाम जमाने के लिए एक्ट्रेस ने अपना नाम अंतरा से बदलकर मोनालिसा रखा था। मोनालिसा बी ग्रेड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ ही वे टीवी सीरियल का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि मोनालिसा पहले से ही पॉपुलर थीं, लेकिन बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनका नाम हर एक की जुबान पर आ गया था।


Click it and Unblock the Notifications











