Jennifer Mistry: जेनिफर मिस्त्री के यौन उत्पीड़न आरोप के बाद, असित मोदी के सपोर्ट में आए भिडें मास्टर

Jennifer Mistry: सोनी सब टीवी का सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के इर्द-गिर्द चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, इस शो को अलविदा करने वाले कुछ कलाकारों ने सीरियल के प्रोडूसर असित मोदी और उनके टीम पर कई आरोप लगाए हैं। हाल ही में इस सीरियल में रोशन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने प्रोडूसर और प्रोडक्शन टीम के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
जैसे ही जेनिफर मिस्त्री ने इस मामले पर अपनी बात रखी तो हर तरफ इसको लेकर हलचल मच गई और सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक इस शो को लेकर बातें होने लगी। अब इस पूरे मामले को लेकर सीरियल में आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चांदवडकर ने खुलकर बात की है।
मंदार ने कहा है, "मैं असित मोदी को एक उत्तम प्रोडूसर मानता हूं. वो एक आदर्श फॅमिली मैन है। उनके जैसे अच्छे प्रोडूसर नहीं मिल सकते, भगवान पर आस्था रखने वाले वो एक सीधे इंसान है, जिनकी वजह से ये शो इतने समय तक चला है। अगर इस सेट पर सिर्फ मर्दों का वर्चस्व होता, मेल चौविनिस्टिक ऐटिटूड होता तो ये शो 15 साल तक नहीं चल पाता।"
आगे मंदार ने कहा कि, "मुझे आश्चर्य भी हो रहा है और इस बात का बड़ा दुख भी है कि इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं और इतने सालों का इंतजार करने के बाद ये क्यों कहा जा रहा है। एक सीरियल में कई सालों तक काम करने वाले लोगों के विचार अलग हो सकते हैं। डिफरेंस ऑफ ओपिनियन की वजह से आपस में विवाद हो सकते हैं लेकिन इस तरह के इल्जाम नहीं लगाए जा सकते।"
गौरतलब है कि, तारक मेहता के निर्माताओं के खिलाफ एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शो में श्रीमती रोशन सोढ़ी की भूमिका में नजर आने वाली जेनिफर ने हाल ही में दावा किया था कि उन्होंने निर्माताओं के उत्पीड़न के चलते शो छोड़ दिया था। परंतु शो के निर्माताओं और निर्देशन टीम ने अब इन आरोपों का खंडन किया है


Click it and Unblock the Notifications












