भावना पांडे 'कॉफ़ी विद करण' में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं!

By Filmibeat Desk

अपने नेटफ्लिक्स शो "फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स" के दूसरे सीज़न की भारी सफलता के बाद, भावना पांडे सबसे चर्चित, सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटी चैट शो, 'कॉफ़ी विद करण' पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भावना पांडे, गौरी खान और दोस्त महीप कपूर के साथ डेब्यू कर रही हैं। भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे, गौरी खान की बेटी सुहान खान और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर बचपन से ही अच्छी दोस्त मानी जाती हैं।

'कॉफ़ी विद करण' से डेब्यू करने पर भावना ने कहा, "मैं बस उत्साहित हूं। यह निश्चित रूप से मजेदार होने वाला है। हम तीनों बहुत जुड़े हुए हैं और हमेशा से दोस्त रहे हैं।

bollywood, news, television, टेलीविजन, न्यूज, कॉफी विद करण

इसके अलावा, मैं इस तथ्य को लेकर रोमांचित हूं की दर्शकों को शो में मेरा एक और तेजतर्रार, अनफ़िल्टर्ड पक्ष देखने को मिलेगा। मैं हमेशा एक कैरियर-उन्मुख महिला रही हूं। हमारे सीजन 2 को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हूं।

मैं सीजन 1 के बाद से मिलने वाले सभी के प्यार और अवसरों के लिए आभारी हूं। एक अभिनेत्री के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने के अलावा, भावना पांडे एक प्रमुख महिला-उद्यमी और डिजिटल क्षेत्र में एक बहुत पसंद की जाने वाली हस्ती हैं।

भावना अतीत में लक्जरी इवेंट्स में शामिल रही है, एक हेल्थ फूड रेस्तरां भी चला चुकी है, 'लवजेन' नामक एक हाई स्ट्रीट ब्रांड लॉन्च कर चुकी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X