..................... Bharti Singh went Thailand vacation after son gola kidnapping, shared Video crying badly - Hindi Filmibeat

बेटे की किडनैपिंग के बाद थाईलैंड घूमने गईं भारती सिंह ? रो-रोकर शेयर किया वीडियो, बोलीं- मुझे यहां आना पड़ा...

Bharti Singh

Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह अपने काम और अपने अंदाज की वजह से लोगों को खास पसंद आती हैं उनका मजाकिया अंदाज लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। यही वजह से कि भारती सिंह कॉमेडी शोज के साथ-साथ बड़े शोज भी होस्ट करती हैं। जिसका वह तगड़ा चार्ज भी करती हैं। फिलहाल तो भारती सिंह इन दिनों अपना खुद का पॉडकास्ट भी चला रही हैं। साथ ही में वह टीवी शो लाफ्टर शेफ की होस्ट हैं इस शो में उनका साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी देते नजर आ रहे हैं।

थाईलैंड जानें पर ट्रोल हुईं भारती सिंह

वैसे तो भारती सिंह अपने बयानों पॉयकास्ट और शोज की वजह से सुर्खियों में आती ही रहती हैं, लेकिन इस बार तो भारती सिंह थाईलैंड ट्रिप की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल जहां एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। देश की जनता को जहां लगातार चिंता सता रही है वहीं भारती सिंह इस तनावी माहौल के बीच विदेश थाईलैंड घूमने निकल गई हैं। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला की भारती घूमने निकली हैं वह भी अपने परिवार को ऐसी स्थिति में अमृतसर में छोड़कर तब से सभी ने भारती सिंह को जबरदस्त ट्रोल करना शुरू कर दिया।

रो पड़ीं भारती सिंह

वहीं अब भारती सिंह का एक रोते-रोते वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारती सिंह थाईलैंड जाने की वजह बताती नजर आ रही हैं। वह यह भी बताती हैं कि थाईलैंड जाने की वजह से उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है और ऐसे-ऐसे कमेंट्स आ रहे हैं जो उनका दिल दुखा रहे हैं।

कॉमेडियन ने बताई परिवार की स्थिति

भारती सिंह ने हाल ही में अपने यूट्यूब के लेटेस्ट व्यॉग में अपने थाईलैंड जाने की बात कबूल की। साथ ही में उन्होंने अपने परिवार के बारे में भी बताया जो इस समय अमृतसर में है। भारती सिंह वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि देश में उथल-पुथल चल रही है, लेकिन मेरा परिवार एक दम सेफ है। मुझे अपने देश पर और अपनी देश की सरकार पर पूरा भरोसा है। भारत एक मजबूर राष्ट्र है इसे कोई हिला नहीं पाएगा। इसके बाद भारती सिंह आगे कहती हैं कि हां, जो कमेंट्स आ रहे हैं उसे देखकर मुझे गुस्सा नहीं आ रहा है। बस मुझे लगता है कि आप लोग भोले हैं।

थाईलैंड जाने की बात को कबूला

भारती सिंह बताती हैं कि हां वह थाईलैंड गई हैं, लेकिन वह छुट्टियां मनाने के लिए नहीं बल्कि काम के सिलसिले में यहां आई हैं। भारती सिंह कहती हैं कि मेरे पास 10 दिनों का शूट था। इस शूट की प्लानिंग 3 से 4 महीने पहले ही हो चुकी थी और मैंने इसके लिए कमिटमेंट किया था। अब इतनी तैयारियों के बाद और इतना कुछ होने के बाद आखिरी समय पर इसे छोड़ना प्रोफेशनलिज्म नहीं होता है।

तनाव में आ गई हैं भारती सिंह

बता दें कि इसके बाद भारती सिंह फूट-फूट कर रोने लगीं। वह कहती हैं कि वह तनाव में आ जाती हैं। जब वह इस तरह के हार्ष कमेंट्स देखती हैं। भारती कहती हैं कि इस तरह के कमेंट्स मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं। आप लोग मेरे परिवार का एक हिस्सा हैं। वहीं इस कठिन समय में काम करने के लिए प्रोत्साहन भी मेरा परिवार ही मुझे देता है। वह अपने परिवार के लिए भी काम पर जाती हैं।

किडनैप हो गया था भारती सिंह का बेटा ?

बता दें कि पिछले दिनों भारती सिंह का एक लाफ्टर शेफ से वीडियो भी वायरल हुआ था जहां वह यह दिखा रही थीं कि उनका बच्चा किडनैप हो चुका है, लेकिन यह एक फनी वीडियो था जहां कृष्णा अभिषेक मस्ती में भारती के बेटे को किडनैप कर लेते हैं जिसेक बाद भारती सिंह ठहाके मारकर हंसती हैं। बता दें कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

Read more about: bharti singh trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X