सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की खबर सुन भारती सिंह को लगा झटका, बोलीं- भगवान करे वो...

Bharti Singh Latest Video: कॉमेडी क्वीन कहलाई जाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) अपने अंदाज से हर एक का दिल जीत लेती हैं। उनका मजाकिया अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। आए दिनों उनके कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। जहां पिछले दिनों भारती सिंह का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था तो वहीं अब भारती का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह सलमान खान के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। जी हां, भारती जैसे ही सेट से बाहर आती हैं पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और कहते हैं कि सलमान खान के घर के बाहर हुए हादसे के बारे में क्या कहेंगी। पैपराजी के बार-बार पूछने पर भारती कुछ ऐसा जवाब देती हैं।
सलमान खान को लेकर कही ये बात
भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह सलमान खान के घर के बाहर हुए हादसे के बारे में सुन हैरान रह गई हैं। वीडियो में वे कहती नजर आ रही हैं कि- मुझे सुनकर बड़ा फील हुआ। ये पता नहीं कौन किए जा रहे हैं, लेकिन सलमान भाई के साथ बहुत सारी दुआएं हैं। भगवान करे वो हमेशा सेफ रहें। इसके आगे भारती अपने लंच के बारे में बात करती हैं, लेकिन पैपराजी के बार-बार फोर्स करने पर भारती कहती हैं ऐसे मामलों में मुझे बोलना नहीं आता बस ब्लेसिंग्स हैं उनके साथ।
क्या है अपडेट
जब से सलमान खान के घर के बार फायरिंग हुई है उनकी सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों के चेहरे की पहचान हो गई है। अब पुलिस इन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई के भाई अमोल बिश्नोई ने करवाया है। इस हमले के बाद अनमोल ने एक धमकी भरा पोस्ट भी फेसबुक पर शेयर किया था, लेकिन सलमान खान के पिता का कहना है कि यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है और कुछ भी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications