Ankita Lokhande की सास के गहने देखकर डोला Bharti Singh का ईमान, जबरदस्ती मांगने लगीं गले का हार

Bharti Singh Viral Video: कॉमेडियन भारती सिंह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। भारती सिंह के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका भारती का लालच साफ दिख रहा है।
गहने देखकर भारती का डोला मन
भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की मां के गहने देखकर हैरान रह गई हैं। भारती सिंह इस वायरल वीडियो में अंकिता की सास को कोयला टाइकून की महारानी कहकर बुला रही हैं। भारती कहती हैं कि इनके पास जयपुर की महारानी से भी ज्यादा गहने हैं।
विक्की की मां से मांग लेती हैं गहने
आगे वीडियो में भारती कह रही हैं- 'आंटी ने मुझसे कहा है कि जैसे ही शूटिंग खत्म होगी, वो ये हार मुझे दे देंगी गले में रखने के लिए, है ना आंटी?' भारती के मुंह से ये बात सुनकर अंकिता की सास हैरान रह जाती है। भारती आगे कहती हैं- आपने सिर्फ दो ही बेटे क्यों किए, एक और बेटा नहीं पैदा कर सकती थीं आप? कोई बात नहीं, आप हर्ष को अपना बेटा बना लो।' जिस पर अंकिता की सास कहती हैं कि हां बिलकुल।
विक्की जैन की मां हुईं हैरान
इस वीडियो में भारती कहती हैं कि 'फाइनली आज विक्की की मम्मी ने मुझसे खुश होकर अपनी जूलरी देने का फैसला कर लिया है।' ये सुनकर विक्की की मां हैरान रह जाती हैं और वो कुछ नहीं बोल पातीं। वो कहती हैं कि औरतों को अपनी जूलरी से बहुत प्यार होता है तो भारती कहती हैं कि मैं भी एक औरत हूं आंटी। आंटी मुझसे कह रही हैं कि मेरा गला थक गया है... थोड़ी देर के लिए मेरा हार अपने गले में रख ले।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कहा- 'आंटी की तो बोलती ही बंद हो गई, झूठे मुंह से ही बोल देती आंटी... नहीं लेती वो।' दूसरे यूजर ने कहा- 'कुछ भी हो विक्की की मम्मी है तो मजेदार'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'भाभी को तो टेंशन हो गई'।


Click it and Unblock the Notifications