..................... bharti singh trolled for her overweight comedian revealed how people were treating her - Hindi Filmibeat

Bharti Singh ने मोटापे को लेकर झेला है बहुत दर्द, कहा- 'कोई मुझे हाथी बोलता था तो कोई गेंडा'

bharti singh

Bharti Singh On Body Shaming: भारती सिंह एक ऐसी महिला है, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। उनको लोग बढ़े हुए वजन की वजह से भले ही ट्रोल करते हों लेकिन उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो इतनी ज्यादा सख्त इस वजह से हो गई हैं क्योंकि उन्होंने अपने मोटापे के ताने बचपन से सुने हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि किस तरह उन्हें उनके बॉडी वेट को लेकर बहुत सुनने को मिला है। बचपन से लेकर अब तक लोग उन्हें किसी ना किसी रूप में ताना दे ही देते हैं। लेकिन उन्होंने उन सब परेशानियो को भुला कर आगे बढ़ने की कोशिश की है।

भारती को चिढ़ाते थे लोग

भारती सिंह कई बार कैमरे के सामने अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने बताया था कि पहले उन्हें कई अलग-अलग नामों से पुकारा जाता था। 'कोई मोटी, गेंडी तो कोई हाथी कहता था'। उन्होंने कहा- 'मैं तो हलवाई की बेटी नहीं हूं, मैं तो मिडिल क्लास भी नहीं, पूअर क्लास से हूं। अब वैसा खाना खा खा कर ही मैं मोटी हो गई। तो क्या करूं?'। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने मोटापे से कोई शिकायत नहीं है, वो पहले भी खुश थीं और आज भी अपने मोटापे को लेकर खुश हैं।

आपको बता दें भारती सिंह ने हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जिसमें मुख्य किरदार में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए थे, इस फिल्म में कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ कैमियो किया था। गौरतलब है कि, लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है! वह कई सालों से मनोरंजन की दुनिया का हिस्सा हैं और उन्होंने अपना नाम बनाया है। मंच पर उनका प्रदर्शन हो या उनके दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट, भारती जनता का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X