एक्शन, ड्रामे के बाद अब बिग बॉस में होगी कॉमेडी

सूत्रों के अनुसार भारती सिंह की एंट्री बिग बॉस के घर में कंफ्यूजन बढ़ाने के लिए की जा रही है। बताया जा रहा है कि कॉमेडी सर्कस के अजूबे स्टार भारती सिंह बिग बॉस के घर में आकर सदस्यों की चीजों को छुपाकर उन्हें परेशान करेगी। मीडिया से बात करते हुए भारती ने कहा कि राजीव पॉल उनके मुख्य टारगेट होंगे क्योंकि वो लड़कियों पर बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं।
भारती सिंह की एंट्री 'बिग बॉस' के घर में सिर्फ एक गेस्ट के तौर पर होगी और वो बिग बॉस के टास्ट 'इग्नोर द ओब्वियस' का पार्ट होंगी। बिग बॉस के इस ऑफर के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा कि उन्हें पिछले तीन सालों से ये ऑफर मिल रहा है लेकिन वो इसे मंजूर नहीं कर रही हैं क्योंकि वो बहुत व्यस्त थीं। उन्होंने सोच था कि वो तभी ये ऑफर लेंगी जब वो खाली होंगी। भारती सिंह कॉमेडियन सर्कस से लाइमलाइट में आईं। अब 28 नवंबर को भारती 'बिग बॉस 6' के घर में एंट्री करेंगी अब देखना है कि क्या कॉमेडियन सर्कस जैसा हंगामा वो बिग बॉस के घर में भी कर पाएंगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications