कॉमेडियन भारती सिंह ने पति हर्ष को दी सरेआम धमकी, Video देखकर चौंक जायेंगे
टीवी की टॅाप कॅामेडियन भारती सिंह शादी के बाद काफी चर्चा में आ गई हैं। भारती सिंह ने पिछले साल यानी कि 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की। दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक हैं।
इसकी वजह है दोनों का तालमेल। हाल ही में हर्ष ने भारती के शरीर को लेकर ऐसा मजाक बनाया कि भारती ने हर्ष को धमकी दी है। दरअसल, हर्ष ने सोशल मीडिया पर कृष्णा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है।

इस वीडियो में हर्ष कहते हैं कि कृष्णा जो भी कहना है बोल दो। कृष्णा अपनी बॅाडी दिखाते हुए कहने लगते हैं कि भारती ने मुझे शो पर थुलथुला रे थुलथुला कहा था। इसी वजह से मैं रोज जिम में वर्कआउट कर रहा हूं।
मैं देखना चाहता हूं कि अब वह मुझे कैसे थुलथुला कहेगी। यह सुनकर हर्ष हंसने लगते हैं। वह अपनी पत्नी से कहते हैं कि सुना थुलथुली।
इस पर भारती कमेंट करते हुए कहती हैं कि फिर मैं तुम्हें खिलाकर मोटा और थुलथुला कर दूंगी। हर्ष को धमकी देते हुए कहती हैं कि तुम ज्यादा बोलो मत। तू घर आ हर्ष तुझे तो मैं देखती हूं। यहां देखिए वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











