किडनैप हुआ भारती सिंह का 3 साल का बेटा, किडनैपर ने सुनाई आवाज तो बुरी तरह गिड़गिड़ाई

Bharti Singh Son Kidnapped: कॉमेडियन भारती सिंह के बिंदास अंदाज से शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाता हो। लेकिन हसीना खुद इस दिनों काफी परेशान हो गई हैं। दरअसल, भारती सिंह का 3 साल का बेटा गोला किडनैपर के हत्थे चढ़ गया है जिसके कारण भारती काफी परेशान हैं।
इतना ही नहीं कि नहीं भारती सिंह को किडनैपर ने उनके बच्चे की आवाज भी सुनाई है जिसके बाद वो और भी ज्यादा परेशान हो गईं और गिड़गिड़ाने लगीं। भारती सिंह का इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, आपको बता दें कि भारती सिंह का बेटा और किसी ने नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक ने किडनैप किया है।
वीडियो लाफ्टर शेफ के सेट्स से सामने आया है। यहां कृष्णा अभिषेक और भारती एक दूसरों के बच्चों के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दिए। इस दौरान गोला ने भी माइक में एक ऐसे बात कही जिससे साफ है कि उसका सेंस ऑफ ह्यूमर एक दम अपनी मम्मी पर गया है।
सोशल मीडिया पर लाफ्टर शेफ का ये प्रोमो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि लाफ्टर शेफ काफी पॉप्युलर हो चुका है। इसके सभी एपिसोड्स का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











