कपिल शर्मा को चैनल ने दिया बड़ा झटका,ये 2 सुपरस्टार लगायेंगे कॉमेडी तड़का FINAL
Recommended Video

कपिल शर्मा के नए शो फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा को लेकर कई दिनों से यह खबर आयी थी कि भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक एक नए कॅामेडी शो को लेकर आ रहे हैं।
इस शो का नाम कॅामेडी सर्कस बताया जा रहा है। कपिल ने इसी शो से अपने स्टारडम की शुरुआत की थी। लेकिन अब यह पूरी तरह तय हो चुका है कि कपिल के शो के दूसरे वीक की फ्लॅाप रेटिंग को देखते हुए सोनी चैनल ने अपना फैसला ले लिया है। एक वेबसाइट से हुई बातचीत में भारती सिंह ने इसका खुलासा किया है।

भारती ने कहा कि ये खबर सही है। कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात सोनी टीवी के हैड से हुई है।हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह शो कॅामेडी सर्कस है या कुछ और। यह शो कपिल शर्मा शो की जगह टेलीकास्ट किया जाएगा।
वह आगे कहती हैं कि फिलहाल अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू की जाएगी। इस शो में कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह की भी एंट्री हो सकती है।
देखा जाए तो सोनी के लिए वीकेंड काफी चैंलेज से भरा हो गया है। सुपर डांसर के आॅफ एयर होने के बाद कपिल शर्मा के कॅामेडी शो चैनल को उम्मीद थी जो कि खत्म हो गई है। खबर यह भी है कि नए शो को लंबे समय तक आॅन एयर रखा जा सकता है। कपिल लंबे समय से फैंस से दूर रह सकते हैं।
गौरतलब है कि बीते दो साल से इस तरह कपिल शर्मा की इमेज निगेटिव हो गई हैं कि उनका स्टारडम खत्म होते जा रहा है..यहां देखिए कैसे..


Click it and Unblock the Notifications
