भारती सिंह का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन- 15Kg वजन किया कम, देखिए नया अवतार

कॉमेडियन भारती सिंह जिन्हें लोग उनके हंसी मजाक के अंदाज के लिए जानते हैं। कई बार न्यूज में अक्सर फैंस ने भारती सिंह के मोटापे व स्ट्रगल को लेकर भी काफी कुछ पड़ा होगा। लेकिन अब भारती सिंह ने फैंस को हैरान कर दिया है अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से। जी हां, भारती सिंह ने 15 किलोग्राम वजन कम किया है।

हालिया एक इंटरव्यू में 37 साल की भारती सिंह ने अपने वजन कम करने की जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस बार 15 किलो वजन कम करने में सफलता हासिल की। भारती सिंह ने बताया कि वह पहले 91 किलो की थीं और अब उनका वजन 76 किलोग्राम का हो गया है।

Bharti Singh

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में भारती सिंह ने इस सरप्राइज कर देने वाले रहस्य पर भी बात की कि आखिर कैसे उन्होंने अपना वजन कम किया। भारती सिंह ने कहा कि अभी सांस नहीं चढ़ती और हल्का हल्का फील होता है। मेरी डायबटीज और अस्थम भी कंट्रोल में आ गया है।

भारती सिंह की डाइटिंग से नहीं खुश पति

भारती सिंह की डाइटिंग से नहीं खुश पति

भारती ने ये भी बताया कि पति हर्ष उनके डाइट और खाना कंट्रोल करने से खुश नहीं थे। वह उनके पेट के साथ खेलते थे और बार बार यही कहते थे कि आखिर क्यों वह बाहर का खाना नहीं खा रही हैं।

कब और कैसे खाना खाती हैं भारती सिंह

कब और कैसे खाना खाती हैं भारती सिंह

भारती कहती हैं कि मैं शाम 7 से 12 बजे के बीच में कुछ भी नहीं खाती हूं। मैं 12 बजे के बाद खाने पर कूद पड़ती हूं। मैंने 32 साल तक काफी खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपनी बॉडी को टाइम दिया तो बॉडी ने सब एक्सेप्ट किया।

बच्चों को लेकर हाल में दिया था भारती सिंह ने ये बयान

बच्चों को लेकर हाल में दिया था भारती सिंह ने ये बयान

भारती सिंह ने फैमिली प्लानिंग को लेकर हाल में ये कहा कि वह कोरोना महामारी के दौरान फैमिली प्लान नहीं कर सकते हैं। वह इस खतरनाक समय में ये रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।

कपिल शर्मा शो की जान

कपिल शर्मा शो की जान

इन दिनों भारती सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। वह लंबे समय से कॉमेडी जगत में खूब काम करती दिख रही हैं और इंडस्ट्री में बेस्ट कॉमेडियन में शुमार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X