Bharti Singh का बेटा गोला तो निकला बड़ा शैतान, खूबसूरत लड़कियों को देखकर बनाने लगा दिल और फिर घर में भी बुलाया

Bharti Singh Son Video: मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह अपने प्रोफेशनल कामों के लिए तो जानी जाती हैं। लेकिन वो जितना तड़का ऑनस्क्रीन लगाती हैं, उतना ही तड़का उनकी पर्सनल लाइफ में भी होता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने बेटे की शैतानी हरकतों को कैमरे पर दिखाती नजर आ रही हैं।
भारती के बेटे का वीडियो
इस वीडियो में भारती सिंह दिखा रही हैं कि कैसे उनका बेटा गोला, दो लड़कियों को अपने घर आने के लिए कह रहा है। ये सुनकर भारती सिंह अपने बेटे को बोलती हैं कि उनके पापा और भाई तेरे को आकर मारेंगे। फिर भारती बताती हैं कि ये लड़का उन लड़कियों को देखकर दिल बना रहा था। फिर वो गोला को कहती हैं जरा दिल बनाकर दिखा।
गोला भी मौके का फायदा उठाते हुए गाड़ी की विंडो से उन लड़कियों को देखते हुए दिल बनाता है और बदले में वो लड़कियां भी गोले को देखकर दिल बनाती हैं। ये देख भारती हैरान रह जाती हैं कि उनका जरा सा बच्चा इस उम्र में कैसी-कैसी हरकतें कर रहा है।
भारती सिंह के बारे में
भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन आसान नहीं था। जब वो सिर्फ 2 साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें अकेले ही पाला। उस वक्त परिवार की आर्थिक हालत भी बहुत ठीक नहीं थी। कॉलेज के दिनों में भारती का सपना था नेशनल लेवल की शूटर बनने का। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही प्लान कर रखा था - हंसी की दुनिया में राज करने का।
भारती का करियर
भारती को सबसे बड़ा ब्रेक मिला 'The Great Indian Laughter Challenge' (2008) से। शो में उनका किरदार 'लल्ली' इतना हिट हुआ कि लोग उन्हें उसी नाम से जानने लगे। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई कॉमेडी शोज किए जैसे- Comedy Circus, Comedy Nights Bachao, Khatra Khatra Khatra, The Kapil Sharma Show, Laughter Chef.
भारती की लव स्टोरी
भारती की जिंदगी में प्यार भी दिलचस्प अंदाज में आया। उन्होंने राइटर और शो होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की, जो उनके साथ कई शोज में पार्टनर भी रहे। उनकी शादी के लिए पहले परिवार तैयार नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने परिवार को मनाया और उनकी शादी 3 दिसंबर 2017 को हुई। उनकी शादी गोवा में एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में आयोजित की गई थी, जिसमें परिवार और टीवी इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल हुए थे। भारती और हर्ष की जोड़ी आज टीवी की सबसे प्यारी और मजेदार जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
अप्रैल 2022 में भारती और हर्ष ने बेटे लक्ष्य (गोला) का वेलकम किया। खास बात ये रही कि डिलीवरी से सिर्फ एक दिन पहले तक भारती शूटिंग कर रही थीं। इससे साफ है कि भारती प्रोफेशनलिज्म और मेहनत की मिसाल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











