बेटी के जन्मदिन पर Kapil Sharma ने लुटाया प्यार दिया ऐसा गिफ्ट, Photos में देखिए ग्रैंड सेलिब्रेशन

Kapil Sharma

Kapil Sharma Family Photo:कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। कपिल शर्मा की बेटी अनायरा 3 साल की हो गई हैं। इंटरनेट पर कपिल की बेटी के जन्मदिन की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां कपिल अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल और गिन्नी ने अपनी बेटी के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस आलीशान पार्टी में कॉमेडियन भारती सिंह भी अपने बेटे गोला के साथ पहुंची थीं। परिवार के इस खास मौके पर कपिल शर्मा की बेटी अनायरा और पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक जैसे ही कपड़े पहन रखे थे। जन्मदिन वाली इस फोटो में छोटी सी कपिल की बेटी ने पिंक रंग की ड्रेस पहन रखी है। बेटी को खास महसूस कराने के लिए गिन्नी ने भी वैसी ही दिखने वाली ड्रेस पहन रखी है। भारती ने अपने ब्लॉग में कपिल की बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें साझा की हैं।

कपिल की बेटी का जन्मदिन

कपिल की बेटी का जन्मदिन

भारती ने कहा कि यह उनके बेटे की पहली बर्थडे पार्टी है। भारती ने कपिल की पत्नी गिन्नी की तारीफ की है कि वह जिस तरह से पूरे बर्थडे पार्टी को संभाल रही हैं, वो काबिले तारीफ है। बेटी के साथ कपिल की भी एक फोटो सामने आयी है।

भाई के साथ कपिल की बेटी

भाई के साथ कपिल की बेटी

जहां वह अपनी बेटी को क्यूट सा पपी पकड़ाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गिन्नी ने अपनी बेटी की पार्टी को नेचर थीम के साथ सजाया है। 4 टायर के केक लाया है। जहां पर कई सारे जानवर केक में दिखाई दे रहे हैं।

मां गिन्नी के साथ दोनों बच्चे

मां गिन्नी के साथ दोनों बच्चे

कपिल ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्मदिन की कई सारी फोटो शेयर की हैं। कपिल की बेटी अनायरा अपने छोटे भाई त्रिशान के साथ भी एक फोटो में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में गिन्नी ने अपने दोनों बच्चों को गोदी में ले रखा है।

कपिल शर्मा की फैमिली फोटो

कपिल शर्मा की फैमिली फोटो

आपको बता दें कि 12 दिसंबर 2018 में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी चंडीगढ़ में हुई थी। कपिल के दो बच्चे अनायरा और त्रिशान हैं। 1 फरवरी 2021 को उनके बेटे त्रिशान का जन्म हुआ था। कपिल शर्मा कई दफा कहते हुए नजर आए हैं कि उनकी पत्नी गिन्नी ने मुश्किल दिनों में उन्हें काफी संभाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X