दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं भारती सिंह, गुड न्यूज़ शेयर कर बोलीं- मैं 6 महीने की प्रेग्नेंट हूं...

Bharti Singh Second Pregnancy: भारती सिंह टीवी की एक मशहूर कॉमेडियन है और आपको बता दें कि वह अपनी कॉमेडी के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब हाल ही में 'द देबीना बनर्जी शो' में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि आपको बता दें कि यह सिर्फ एक मजाक था।
दरअसल, शो में बातचीत के दौरान देबीना बनर्जी ने भारती सिंह को एक गिफ्ट हैंपर दिया और इस पर कॉमेडियन रहती है कि "फिर से मुझे इस शो में कब बुलाया जाएगा। मुझे एक बार फिर से इस हैंपर को लेना है।" देबीना इस पर कहती है कि "जब आप दोबारा प्रेग्नेंट होंगी तो आपको हम जरूर बुलाएंगे।"
इस पर भारती सिंह मजाक में कह देती है कि "मैं 6 महीने की प्रेग्नेंट हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो के दौरान कॉमेडियन ने बताया कि वह एक बेटी चाहती है और उन्होंने सोचा था कि उनको एक बेटी होगी, लेकिन बेटा हो गया था। वह दूसरी बार प्रेगनेंसी को प्लान कर रही है और मां बनना चाहती है।
भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के सामने भी यह इच्छा कई बार जाहिर की। इस बात से तो साफ जाहिर होता है कि जल्दी ही कॉमेडियन गुड न्यूज़ दे सकती हैं। वह चाहती है कि इस बार उनको बेटी हो। इससे उनका परिवार पूरा हो जाएगा और ऐसा खुद कॉमेडियन ने कहा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनका बेटा साढ़े 10 महीने बाद हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications