Bharti Singh ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, बड़ा सा बेबी बंप दिखाकर किया, चौंका देने वाला एंनाउंसमेंट!

Bharti Singh second pregnancy: भारती सिंह जो अपने लाफ्टर से दुनिया को हंसाती हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी की एक बड़ी खुशखबरी सुना कर फैंस के दिलों को खुश कर दिया है। भारती सिंह एक बार फिर मां बनने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर की।
भारती ने शेयर की बेबी बंप की फोटो
भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की। इस फोटो में भारती का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है और इसके कैप्शन में लिखा- 'हम एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं'। जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट डाली, सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई। फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक, हर किसी ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं।
भारती और हर्ष का पहला बच्चा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में भारती सिंह पहली बार मां बनी थीं और उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया, जिसे प्यार से गोला बुलाते हैं। अब 2025 में एक बार फिर उन्होंने खुशखबरी दी है और लोग उनके अगले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारती और हर्ष की लव स्टोरी
भारती और हर्ष की प्रेम कहानी 2009 में कॉमेडी सर्कस के सेट पर शुरू हुई, जहां भारती परफॉर्म करती थीं और हर्ष राइटर के रूप में काम करते थे। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 2017 में उन्होंने सीक्रेटली सगाई कर ली। उसी साल उन्होंने बड़े ही ठाठ-बाट से शादी भी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications